दुनियाभर में भारतीय
Fashion Industry के बढ़ते दबदबे के साथ ही फैशन जगत के अंदरूनी झगड़े भी बढ रहे हैं। पहली बार ये झगड़ा खुलकर लोगों के सामने तब आया, जब मुंबई और दिल्ली में दो अलग अलग फैशन वीक होने लगे। लेकिन लगता है कि नौबत अब तीसरे फैशन वीक तक आ पहुंची है। एक दूसरे की खींचतान, FIR, मुकदमेबाज़ी और फिर टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल...ये किसी टीवी सीरियल की कहानी नहीं, ये हाल है भारतीय फैशन जगत का...वैसे Fashion की दुनिया में ऐसे झगड़े पहले भी हो चुके हैं फिर चाहे डिज़ाइनरों के बीच की अनबन हो, या फिर दिल्ली और मुंबई फैशन वीक की लड़ाई...देखा जाए तो इस सारे बवाल की शुरुआत FDCI Board के बनने के साथ ही हो गईं थी। Board की nomination process हमेशा से एक विवाद की वजह बनी हुई है... फिर सामने आई FDCI, Director General, Rati Vinay Jha और Executive Director, Sumeet Nair के बीच मतभेद की खबरें। नए designers ने सुमीत और बड़े, established designers के एक तपके पर उंगली उठाया... नतीजा हुआ Desingers Anju Modi और Karuna Khaitan का law suit और फिर सुमीत का इस्तीफा... FDCI के president के रूप में अब Sunil Sethi को चुना गया है, लेकिन झगड़े का अंत अब भी नहीं हुआ है... जैसे-जैसे भारतीए फैशन जगत तरक्की कर रहा है, उनका business और उनका International Exposure बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह इस industry के fissures भी बढ़ रहें हैं। देसी फैशन industry को दुनिया के नक्शे पर लाने की बात करने वालों की राह में उनकी खुद की खड़ी की गईं मुश्किलें ज्यादा दिख रहीं हैं। ऐसा लगता है सुमीत नायर अपने इस्तीफे के बाद हर वो कोशिश कर रहें हैं, जिससे वो नज़र में बने रहें। अपने फैशन वीक को FDCI Wills Lifestyle Fashion Week के साथ ही शोकेस करने के उनके decision के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि फैशन industry के ड्रामे इतनी जल्दी खत्म होने वाले नहीं।

Recommend